फिलिस्तीनः एक 13 वर्षीय किशोर शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18136-फिलिस्तीनः_एक_13_वर्षीय_किशोर_शहीद
फिलिस्तीन के पश्चिमी तट में एक 13 वर्षीय फिलिस्तीन किशोर इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१६ २०:५८ Asia/Kolkata
  • फिलिस्तीनः एक 13 वर्षीय किशोर शहीद

फिलिस्तीन के पश्चिमी तट में एक 13 वर्षीय फिलिस्तीन किशोर इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में शहीद हो गया।

फार्स न्यूज एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार मोहयी सदक़ी अत्तब्बाख़ी को बैतुल मुक़द्दस के उत्तरी क्षेत्र में स्थित अर्राम इलाक़े में गोली मारी गयी। 

 

जार्डन नदी के पश्चिमी तट और बैतुल मुक़द्दस में गत अक्तूबर से हालात खराब हैं और फिलिस्तीनी, इस्लामी पवित्र स्थलों के अनादर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनों के दौरान इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में मारे जाने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। (Q.A.)