सऊदी अरब की छावनी पर यमनी सेना का हमला , भीषण आग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18139-सऊदी_अरब_की_छावनी_पर_यमनी_सेना_का_हमला_भीषण_आग
सऊदी अरब के जीज़ान प्रान्त में कुछ ही दिनों पहले बनी सैनिक छावनी में यमनी सैनिकों के हमले के बाद आग लग गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१६ २१:०६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की छावनी पर यमनी सेना का हमला , भीषण आग

सऊदी अरब के जीज़ान प्रान्त में कुछ ही दिनों पहले बनी सैनिक छावनी में यमनी सैनिकों के हमले के बाद आग लग गयी है।

अलमनार न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना और स्वंय सेवी बल ने जीज़ान प्रान्त में स्थित सऊदी अरब की छावनी पर राकेटों से हमला किया। 

यह हमला सऊदी अरब की ओर से युद्ध विराम के उल्लंघन के जवाब में किया गया। 

यमन में गत 10 अप्रैल से युद्ध विराम की घोषणा की गयी है किंतु सऊदी अरब की ओर से यमन के विभिन्न नगरों पर बमबारी और युद्ध विराम के उल्लंघनों का सिलसिला जारी है। 

मंगलवार को ही सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी में चार लोग मारे गये और सोलह से अधिक घायल हो गये। 

सऊदी अरब के हमले एेसी दशा में जारी हैं कि जब यमनी पक्ष, कुवैत में युद्ध के अंत के लिए वार्ता कर रहे हैं। 

सऊदी अरब की वजह से अभी तक इन वार्ताओं का कोई परिणाम नहीं  निकल सका है। (Q.A.)