फ़िलिस्तनी बच्चे का सिर काटना अति निंदनीयः हिज़बुल्लाह
हिज़्बुल्लाह लेबनान ने आतंकी संगठन नूरुद्दीन ज़न्की के हाथों सीरिया के एलेप्पो क्षेत्र में 12 साल के फ़िलिस्तीनी बच्चे का सर काटे जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
हिज़्बुल्लाह ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा है कि यह घृणित अपराध पूरी फ़िलिस्तीनी जनता के विरुद्ध युद्ध की घोषणा के समान है। हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में कहा है कि क्षेत्र और विश्व की कुछ सरकारें नूरुद्दीन ज़न्की संगठन को इस अपराध में निर्दोष बताने का प्रयास कर रही हैं लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होंगे क्योंकि यह आतंकी संगठन नैतिकता और मानवता के किसी भी नियम में विश्वास नहीं रखते।
ज्ञात रहे कि आतंकी संगठन नूरुद्दीन ज़न्की ने मंगलवार को एलेप्पो के हंदरात शिविर में रहने वाले 12 साल के फ़िलिस्तीनी बच्चे का गला रेत दिया। इस फ़िलिस्तीनी बच्चे का नाम अब्दुल्लाह ईसा था और आतंकियों को संदेह था कि वह सीरियाई सेना के लिए काम करता है।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने इस फ़िलिस्तीनी बच्चे का गला काटने का वीडियो भी जारी किया।