कितना सादा जीवन गुज़ारती हैं अर्दोग़ान की पत्नी? + फोटो
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान की पत्नी का कहना है कि वे साधारण जीवन व्यतीत करती हैं। उनका कहना है कि वे अपने किचन का सारा काम ख़ुद करती हैं और साधारण जीवन व्यतीत करना पसंद करती हैं। अमीना अर्दोग़ान कहती हैं कि वे मुस्लिम धर्म के सिद्धांतों के अनुसार बेहद आम महिला जैसी जिंदगी जीती हैं। उनका दावा है कि वह रोज घंटों किचन में काम करती हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोगान की पत्नी अमीना अर्दोग़ान कितना साधारण सा जीवन व्यतीत करती हैं इसका अनुमान इन बातों से लगाया जा सकता है।
करोड़ों के महल में रहने वाली अमीना अर्दोगान जिस कप में बेड-टी लेती हैं वह शुद्ध सोने का बना है। वे जो बेड-टी पीती हैं वह चाय, डेढ लाख रुपये प्रतिकिलो है।
अर्दोगान के जिस महल में उनकी पत्नी अमीना, बहुत ही सादगी से जीवन गुज़ार रही हैं उसकी क़ीमत लगभग 5000 करोड़ रुपये है।
यह क़ीमत केवल उस महल की है जिसमें अमीना अर्दोगान सादा सा जीवन गुज़ार रही हैं जबकि इस महल में मौजूद सामान की क़ीमत का अंदाज लगाना मुश्किल है। इस महल के अतिरिक्त भी अर्दोग़ान के पास दो अन्य महल हैं।
सादा ज़िंदगी गुज़ारने वाली अमीना अर्दोगान पूरी दुनिया के रिटेल शोरूम्स में डिजाइनर कपड़ों और महंगे एंटीक की खरीदारी करती हैं। उन्हें महंगे बैग ख़रीदने का भी शौक है।
उनको ख़रीदारी का बहुत शौक है जिसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल अक्टूबर में जब वे ब्रसल्ज़ में एक शॉपिंग सेंटर पहुंचीं तो अमीना अर्दोगान, ख़रीदारी में इतना डूब गईं कि उनके सुरक्षाबलों को उनकी सुरक्षा के कारण पूरे मॉल की घेराबंदी करनी पड़ी।
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोगान की निजी संपत्ति मात्र 12 हजार करोड़ रुपए ही है जिसके कारण उनकी पत्नी, अमीना बहुत ही साधारण जीवन व्यतीत करने पर विवश हैं। इसी परेशानी के कारण उनकों घंटों किचन में रहना पड़ता है।
(RZ)