सीरिया पर अमरीका के ताज़ा प्रतिबंध
अमरीका ने सीरिया पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। नए प्रतिबंधों के तहत वाशिंग्टन ने राष्ट्रपति बशार असद की सरकार के वित्तीय और हथियारों के नेटवर्क को निशाना बनाया है।
गुरुवार को अमरीका ने 8 व्यक्तियों और 7 संस्थाओं को प्रतिबंधों की काली सूची में शामिल कर लिया।
अमरीका के इस क़दम का मक़सद प्रतिबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं को वैश्विक वित्तीय प्रणाली से बाहर करना है।
अमरीका के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सीरियाई कंपनी हेस्को इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन और रूस स्थित उसकी शाख़ा को प्रतिबंधों की सूची में शामिल कर लिया गया है।
अमरीका ने योना स्टार इंटरनेश्नल और टी रबर पर भी सीरियाई रक्षा मंत्रालय को सैन्य उपकरणों की आपूर्ति के कारण प्रतिबंध लगा दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि अमरीका सीरिया संकट के शुरू से ही सीरियाई सरकार को गिराने की साज़िश में शामिल है और वह उसके विरोधी सशस्त्र गुटों का व्यापक समर्थन कर रहा है। msm