बुर्क़ा पहनकर भागते दाइशी आतंकवादी गिरफ़्तार +वीडियो
सीरिया में दाइश के कुछ एेसे आतंकवादी पकड़े गए हैं जो बुर्क़ा पहनकर भाग रहे थे।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया स्थानीय संचार माध्यमों ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिखाया गया है कि दाइश के कुछ आतंकवादी अपनी जान बचाने के लिए किस तरह से बुर्क़ा पहनकर भागने का प्रयास कर रहे थे।
गिरफ़्तार किये गए आतंकवादियों में से एक का कहना है कि हमारे पास लड़ने के लिए हथयार समाप्त हो चुके थे। अब हमारे भीतर सैनिकों से लड़ने की हिम्मत नहीं बची थी। हम लोग "मंबज" शहर से किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागना चाहते थे।
ज्ञात रहे कि सीरिया के मंबज नगर में दाइश के आतंकवादियों और सैनिकों के बीच गंभीर झड़पें चल रही हैं जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि दूसरों की जान लेने वाले दाइश के आतंकवादी इससे पहले भी कई बार अपनी जान बचाने के लिए औरतों के कपड़े पहनकर भागते हुए पकड़े जा चुके हैं।