पूर्वी इराक़ में कार बम का धमाका, दर्जनों हताहत व घायल
पूर्वी इराक़ में आतंकवादी धमाके में 18 लोग हताहत और 23 अन्य घायल हुए हैं।
फ़ुरात न्यूज़ के अनुसार, कार बम का यह धमाका दियाला प्रांत के ख़ालिस शहर में हुआ।
ख़ालिस नगर परिषद के अध्यक्ष उमर मुईन अलकुरवी ने बताया कि यह धमाका कृषि विभाग के निकट ऐसी जगह पर हुआ जहां लोगों की आवाजाही लगी रहती थी।
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश, जंग के मैदान में इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों से निरंतर हारने के बाद, सार्वजनिक स्थलों पर आतंकवादी धमाके कर रहा है।
रविवार को उत्तरी बग़दाद के काज़ेमैन इलाक़े में एक आतंकवादी धमाका हुआ था जिसमें दसियों व्यक्ति हताहत व घायल हुए।
ज्ञात रहे इराक़ी सेना की नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल को आज़ाद कराने के लिए कार्यवाही तेज़ हो गयी है।
मूसिल को इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का गढ़ समझा जाता है। (MAQ/N)