मिस्री संसद गूलन को राजनैतिक शरण देने की कोशिश में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18730-मिस्री_संसद_गूलन_को_राजनैतिक_शरण_देने_की_कोशिश_में
मिस्री सांसद ने तुर्क सरकार के विरोधी नेता फ़त्हुल्लाह गूलन को राजनैतिक शरण देने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २५, २०१६ १९:५५ Asia/Kolkata
  • मिस्री संसद गूलन को राजनैतिक शरण देने की कोशिश में

मिस्री सांसद ने तुर्क सरकार के विरोधी नेता फ़त्हुल्लाह गूलन को राजनैतिक शरण देने की मांग की है।

स्पूटनिक न्यूज़ के अनुसार, मिस्री सांसद एमाद महरूस ने देश की संसद में एक आपात प्रस्ताव पेश करके मिस्री सरकार से मांग की है कि गूलन को राजनैतिक पनाह दी जाए जिनपर तुर्की सरकार ने इस देश में हाल में हुए विफल सैन्य विद्रोह में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

एमाद महरूस ने कहा कि इस बात के मद्देनज़र गूलन को मिस्र में पनाह देने का विषय पेश किया है क्योंकि तुर्क सरकार दिन-रात मिस्र को बुरा-भला कहती है, इस देश का अपमान करती है और आतंकियों एवं मिस्र के विरोधियों को पनाह देती है।

एमाद महरूस ने तुर्की की मिस्र के विरोधियों की मेज़बानी का एलान करने की घोषणा की प्रतिक्रिया में, गूलन को शरण देने से संबंधित प्रस्ताव को सार्वजनिक किया जाए।

तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान, मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मुरसी के ख़िलाफ़ सैन्य विद्रोह की कड़ाई से बारंबार निंदा कर चुके हैं।  (MAQ/N)