अंसारुल्लाह के लड़ाकों के साथ झड़प में 5 सऊदी सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18754-अंसारुल्लाह_के_लड़ाकों_के_साथ_झड़प_में_5_सऊदी_सैनिक_ढेर
दक्षिणी यमन में अंसारुल्लाह आंदोलन के लड़ाकों के साथ झड़प में कम से कम 5 सऊदी सीमा सुरक्षा बल के जवान मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१६ २०:२६ Asia/Kolkata
  • अंसारुल्लाह के लड़ाकों के साथ झड़प में 5 सऊदी सैनिक ढेर

दक्षिणी यमन में अंसारुल्लाह आंदोलन के लड़ाकों के साथ झड़प में कम से कम 5 सऊदी सीमा सुरक्षा बल के जवान मारे गए हैं।

सऊदी गृह मंत्रालय के हवाले से सऊदी मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि सोमवार को नजरान प्रांत की सीमा 8 घंटों तक जारी रहने वाली झड़प में कम से कम 5 सऊदी सैनिक हताहत हो गए हैं।

एसपीए न्यूज़ एजेंसी ने सऊदी गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि सऊदी सैनिकों ने दुश्मन सशस्त्र गुटों के उन तत्वों का मुक़ाबला किया, जो सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब पिछले 15 महीनों से यमन पर बड़े पैमाने पर बमबारी कर रहा है, जिसके कारण क़रीब 10 हज़ार लोग मारे गए हैं। msm