यमनी सैनिकों ने मार गिराया सऊदी अरब का अपाचे हेलीकॉप्टर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18799-यमनी_सैनिकों_ने_मार_गिराया_सऊदी_अरब_का_अपाचे_हेलीकॉप्टर
यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण के जवाब में यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २६, २०१६ ११:५६ Asia/Kolkata
  • यमनी सैनिकों ने मार गिराया सऊदी अरब का अपाचे हेलीकॉप्टर

यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण के जवाब में यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है।

अलमसीरा टीवी चैनल ने सोमवार की रात रिपोर्ट दी कि यमनी फ़ोर्सेज़ ने मआरिब प्रांत में सऊदी सेना के इस हेलीकॉप्टर को मार गिराया।

इस कार्यवाही में सऊदी अरब के दो पायलट भी मारे गए।

यमन में सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों की कमान ने भी सोमवार की रात 2 सऊदी पायलटों के मारे जाने की सूचना दी है।

 

सऊदी समाचारिक सूत्रों का कहना है कि यह अपाचे हेलीकॉप्टर यमन के केन्द्रीय प्रांत मआरिब में मौसम की ख़राबी के कारण गिरा है।

इसी प्रकार सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने सोमवार की शाम को बिना ब्योरा दिए, यमन में 5 सऊदी सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी थी। (MAQ/N)