फिलिस्तीन ब्रिटेन के खिलाफ मुक़द्दमा दायर करेगा
फिलिस्तीनी प्रशासन के विदेशमंत्री ने अरब संघ से मांग की है कि वह बेल्फोर घोषणा पत्र की वजह से ब्रिटेन के खिलाफ मुक़द्दमा दायर करने में उसकी मदद करे।
बेल्फोर घोषणा पत्र ने इस्राईल को अस्तित्व प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
उन्होंने बल दिया कि इस्राईल अतिक्रमण की अपनी नीति यथावत जारी रखे है और वह फिलिस्तीन में जनसंख्या के संतुलन को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है।
फिलिस्तीनी विदेशमंत्री रियाज़ मालेकी ने कहा कि अब समय आ गया है कि फिलिस्तीनी सरकार का वर्ष 1967 की सीमाओं के साथ गठन हो ।
फिलिस्तीन प्रशासन इस संदर्भ में ब्रिटेन के खिलाफ अदालत का दरवाज़ा खटखटाएगा किंतु अभी यह पता नहीं है कि यह मुक़द्दमा कौन सी अदालत में दायर किया जाएगा और उसकी सुनवाई किस प्रकार होगी।
फिलिस्तीनी विदेशमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत में मुक़द्दमा दायर किया जाएगा।
ब्रिटेन ने अभी तक इस एेलान पर प्रतिक्रिया प्रकट नहीं की है। (Q.A.)