क़ुद्स इंतेफ़ाज़ा को दबाने के लिए इस्राइली सैनिकों का अभ्यास शुरु
Jul २७, २०१६ १४:१९ Asia/Kolkata
फ़िलिस्तीनियों के दमन के लिए ज़ायोनी सैनिकों ने अतिग्रहित भूमि पर नया सैन्य अभ्यास शुरु किया है।
फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, मंगलवार को अतिग्रहित पश्चिमी तट के उत्तरी शहर नाबलुस के निकट शुरु होने वाले इस अभ्यास में ज़ायोनी सैनिकों को फ़िलिस्तीनियों का दमन तेज़ करने की शैली सिखाई जा रही है।
यह ऐसी स्थिति में है कि ज़ायोनी सैनिकों के बढ़ते हमलों के कारण अक्तूबर 2015 से क़ुद्स इन्तेफ़ाज़ा शुरु हुआ जिसके दौरान अबतक 230 फ़िलिस्तीनी शहीद और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं।
दूसरी ओर फ़िलिस्तीनियों की जवाबी कार्यवाही में अवैध बस्तियों में बसाए गए दसियों ज़ायोनी मारे जा चुके हैं। (MAQ/N)
टैग्स