क़ुद्स इंतेफ़ाज़ा को दबाने के लिए इस्राइली सैनिकों का अभ्यास शुरु
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18949-क़ुद्स_इंतेफ़ाज़ा_को_दबाने_के_लिए_इस्राइली_सैनिकों_का_अभ्यास_शुरु
फ़िलिस्तीनियों के दमन के लिए ज़ायोनी सैनिकों ने अतिग्रहित भूमि पर नया सैन्य अभ्यास शुरु किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१६ १४:१९ Asia/Kolkata
  • क़ुद्स इंतेफ़ाज़ा को दबाने के लिए इस्राइली सैनिकों का अभ्यास शुरु

फ़िलिस्तीनियों के दमन के लिए ज़ायोनी सैनिकों ने अतिग्रहित भूमि पर नया सैन्य अभ्यास शुरु किया है।

फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, मंगलवार को अतिग्रहित पश्चिमी तट के उत्तरी शहर नाबलुस के निकट शुरु होने वाले इस अभ्यास में ज़ायोनी सैनिकों को फ़िलिस्तीनियों का दमन तेज़ करने की शैली सिखाई जा रही है।

यह ऐसी स्थिति में है कि ज़ायोनी सैनिकों के बढ़ते हमलों के कारण अक्तूबर 2015 से क़ुद्स इन्तेफ़ाज़ा शुरु हुआ जिसके दौरान अबतक 230 फ़िलिस्तीनी शहीद और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं।

 

दूसरी ओर फ़िलिस्तीनियों की जवाबी कार्यवाही में अवैध बस्तियों में बसाए गए दसियों ज़ायोनी मारे जा चुके हैं। (MAQ/N)