यमनी स्नाइपरों ने 5 सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18976-यमनी_स्नाइपरों_ने_5_सऊदी_सैनिकों_को_ढेर_कर_दिया
यमनी सैनिकों और अंसारुल्लाह आंदोलन के लड़ाकों की जवाबी कार्यवाही में 5 सऊदी सैनिक हताहत हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१६ २२:३६ Asia/Kolkata
  • यमनी स्नाइपरों ने 5 सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया

यमनी सैनिकों और अंसारुल्लाह आंदोलन के लड़ाकों की जवाबी कार्यवाही में 5 सऊदी सैनिक हताहत हो गए हैं।

बुधवार को सऊदी सीमावर्ती इलाक़ों रबोआह और ख़ोबाह में यमनी स्नाइपरों ने 5 सऊदी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को ढेर कर दिया।

इससे पहले यमनी सैनिकों ने सऊदी समर्थित लड़ाकों के एक ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था।

सूत्रों के मुताबिक़, इस हमले में क़रीब 50 सऊदी अरब के भाड़े के लड़ाके मारे गए हैं।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने यह हमले सऊदी अरब के हवाई हमलों के जवाब में किए हैं, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। msm