नसरुल्लाहः सऊदी प्रतिनिधिमंडल की इस्राईल यात्रा निंदनीय है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19126-नसरुल्लाहः_सऊदी_प्रतिनिधिमंडल_की_इस्राईल_यात्रा_निंदनीय_है
हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरुल्लाह ने हाल ही में एक पूर्व जनरल की अध्यक्षता में सऊदी प्रतिनिधिमंडल की इस्राईल यात्रा की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २९, २०१६ १९:२१ Asia/Kolkata
  • नसरुल्लाहः सऊदी प्रतिनिधिमंडल की इस्राईल यात्रा निंदनीय है

हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरुल्लाह ने हाल ही में एक पूर्व जनरल की अध्यक्षता में सऊदी प्रतिनिधिमंडल की इस्राईल यात्रा की कड़ी निंदा की है।

शुक्रवार को एक समारोह को संबोधित करते हुए हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने कहा, रियाज़ ने इस्राईल के साथ ऐसी स्थिति में संबंध स्थापित किए हैं कि जब उसके इस क़दम से फ़िलिस्तीनियों को कोई लाभ नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि इस्राईल के साथ संबंध स्थापित करके सऊदी अरब दूसरे देशों के लिए एक ख़तरनाक उदाहरण पेश कर रहा है।

हसन नसरुल्लाह का कहना था कि सऊदी अरब के इस क़दम को इस्राईल को औपचारिकता प्रदान करने की तैयारी के रूप में देखा जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ़्ते पूर्व सैन्य जनरल अनवर इश्क़ी के नेतृत्व में एक सऊदी प्रतिनिधिमंडल ने तेल-अवीव की यात्रा की थी।

यह ऐसी स्थिति में है कि जब सऊदी अरब और इस्राईल के बीच आधिकारिक संबंध नहीं हैं और सऊदी नागरिकों के इस्राईल की यात्रा पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

हिज़्बुल्लाह के प्रमुख ने अरब देशों द्वारा फ़िलिस्तीन के मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालने के प्रयासों पर खेद जताया। msm