अल-हौसीः यमनी राष्ट्र सऊदी अरब के सामने घुटने नहीं टेकेगा
यमन में अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख नेता अब्दुल मलिक अल-हौसी ने देश में जारी संकट के न्यायपूर्ण समाधान की मांग की है।
यमनी संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर बल देते हुए अल-हौसी ने कहा कि यमनी राष्ट्र किसी भी स्थिति में सऊदी अरब के सामने घुटने नहीं टेकेगा।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कुवैत में यमन के भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के वार्ताकारों ने शांति वार्ता से निकलने का एलान कर दिया था।
शुक्रवार को टीवी पर प्रसारित होने वाले बयान में हौसी आंदलोन के नेता ने कहा, कुवैत में हमारे राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने हर संभव विशिष्टता की पेशकश की, लेकिन सऊदी समर्थन प्राप्त वार्ताकार केवल हमारा आत्मसमर्पण चाहते थे।
अब्दुल मलिक अल-हौसी ने कहा हम न्यायपूर्ण समाधान के लिए तैयार हैं, लेकिन कदापि आत्मसमर्पण नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि रियाज़ और उसके समर्थक यमन संकट का राजनीतिक समाधान नहीं चाहते हैं। msm