सऊदी अरब में फिर फांसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19162-सऊदी_अरब_में_फिर_फांसी
सऊदी अरब के एक न्यायालय ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में एक सऊदी युवक को फांसी की सज़ा सुनाई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१६ १०:४५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में फिर फांसी

सऊदी अरब के एक न्यायालय ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में एक सऊदी युवक को फांसी की सज़ा सुनाई है।

मेराअतुल बहरैन नामक वेब साइट के अनुसार अब्दुल करीम मुहम्मद अलहवाज नामक एक सऊदी युवक को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों मेंं भाग लेने के आरोप में फांसी की सज़ा सुनाई गई है।

इस सऊदी युवा पर आरोप है कि उसने सन 2011 में क़तीफ़ में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने का आरोप है।

एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने इस बात की कड़ी आलोचना की है कि सऊदी अरब में न्यायपूर्ण कार्यवाही के बिना सरकार विरोधियों को फांसी की सज़ा सुना दी जाती है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले जनवरी की आरंभ में सऊदी अरब में इस देश के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख निम्र बाक़िर अन्निम्र को फांसी दी गई थी जिसका अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ा विरोध हुआ था।