यमनी सेना का जवाबी हमला, दर्जनों सऊदी सैनिकों ढेर
यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह आंदोलन के जवाबी हमलों में सऊदी गठबंधन से जुड़े दर्जनों सैनिक मारे गए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन से जुड़े जियालों ने अपनी एक जवाबी कार्यवाही में "ज़िल्ज़ाल-3" नामक मिज़ाइल से हमला कर सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र नजरान में स्थित सऊदी सैनिकों के एक अड्डे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और दर्जनों सैनिक ढेर हो गए।
यमन के सैन्य सूत्रों के अनुसार "ज़िल्ज़ाल-3" नामक मिज़ाइल, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों की संयुक्त रक्षा इकाई ने तैयार किया है। यमन के रक्षा मामलों से संबंधित एक सूत्र का कहना है कि यमन में अमरीका और सऊदी अरब के संयुक्त सैन्य आक्रमण के जवाब में यमनी सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन के जवानों ने जो मिज़ाइल दागे हैं वे अपने तय लक्ष्य को भेदने की पूरी क्षमता रखते हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने सऊदी अरब के सैन्य ठिकाने पर मिज़ाइल दागे थे, अबतक यमनी सेना की ओर से सऊदी सैन्य अड्डों पर दागे गए मिज़ाइलों ने सटीक रूप से लक्ष्यों भेदा है। यमनी सेना के हमलों में अबतक सैकड़ों सऊदी अरब और उसके गठबंधन के सैनिक मारे जा चुके हैं।
दूसरी ओर यमन के अंसारूल्लाह जनआंदोलन के प्रवक्ता और शांति वार्ता टीम के प्रमुख मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सऊदी अरब को जान लेना चाहिए कि अगर उसने हमारे अबादी वाले क्षेत्रों पर हमले जारी रखे तो उसे हमारे मुंहतोड़ जवाबी हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए। (RZ)