वरिष्ठ फिलिस्तीनी नेताः आतंकवाद और इस्राईल एक दूसरे से जुड़े हैं।
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19210-वरिष्ठ_फिलिस्तीनी_नेताः_आतंकवाद_और_इस्राईल_एक_दूसरे_से_जुड़े_हैं
फिलिस्तीनी संगठन पीएलओ के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि आतंकवाद का अंत, फिलिस्तीन पर इस्राईल के अवैध क़ब्ज़े को खत्म किये बिना संभव नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१६ २१:४५ Asia/Kolkata
  • वरिष्ठ फिलिस्तीनी नेताः आतंकवाद और इस्राईल एक दूसरे से जुड़े हैं।

फिलिस्तीनी संगठन पीएलओ के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि आतंकवाद का अंत, फिलिस्तीन पर इस्राईल के अवैध क़ब्ज़े को खत्म किये बिना संभव नहीं है।

पीएलओ के वरिष्ठ सदस्य और फिलिस्तीनी वार्ताकार साइब उरैक़ात ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में कहा है कि अमरीका का कहना है कि वह आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष कर रहा है किंतु उसे जान लेना चाहिए कि जब तक फिलिस्तीन पर इस्राईल का अवैध क़ब्ज़ा बाकी रहेगा, आतंकवाद के विरुद्ध उसका अभियान सफल नहीं होगा। 

उरैक़ात ने कहा कि आतंकवाद का अंत, समस्त विश्व वासियों की इच्छा है किंतु अवैध अधिकृत फिलिस्तीन पर इस्राईल के क़ब्ज़े और उसकी ओर से प्रायोजित आतंकवाद की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि दो स्वाधीन राज्यों के गठन के प्रस्ताव और सन 1967 की सीमाओं के साथ फिलिस्तीनी राज्य के गठन के संदर्भ में हम विश्व समुदाय की ओर से लापरवाही देख रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन पर अवैध क़ब्ज़ा है इसी लिए हम अपने दोस्तों से अपील करते हैं कि वह यथाशीघ्र स्वाधीन फिलिस्तीनी देश को औपचारिकता प्रदान करें। (Q.A.)