इन्जरलीक छावनी, हज़ारों सुरक्षाबलों के घेरे में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19225-इन्जरलीक_छावनी_हज़ारों_सुरक्षाबलों_के_घेरे_में
तुर्की में हज़ारों सुरक्षाबलों ने इस देश की इन्जरलीक हवाई छावनी का घेराव कर रखा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०१६ ०६:४९ Asia/Kolkata
  • इन्जरलीक छावनी, हज़ारों सुरक्षाबलों के घेरे में

तुर्की में हज़ारों सुरक्षाबलों ने इस देश की इन्जरलीक हवाई छावनी का घेराव कर रखा है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार, तुर्की के कम से कम 7000 सुरक्षाबलों ने इन्जरलीक हवाई छावनी का घेराव कर रखा है।  इस हवाई छावनी का प्रयोग नैटो द्वारा किया जाता है।  पुलिस ने इन्जरील छावनी की ओर जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिये हैं।

इसी बीच स्पूतनिक समाचार एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि सुरक्षाबलों की संख्या और उनकी तैयारी को देखकर एेसा लगता है कि जैसे वे किसी विद्रोह को रोकना चाहते हैं।

इससेे पहले अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के विरोध में गुरूवार को हज़ारों तुर्कीवासियों ने इन्जरलीक हवाई छावनी के बाहर प्रदर्शन किये थे।  उधर तुर्की के मंत्रीमण्डल ने इर्जरलीक छावनी को बंद करने से संबन्धित समीक्षा को अपनी कार्यसूचि में शामिल कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि इस समय तुर्की की इन्जरलीक हवाई छावनी में अमरीका के 1500 सैनिक मौजूद हैं। इसी प्रकार इस छावनी में अमरीका, सऊदी अरब तथा क़तर के सैन्य उपकरण भी लगाए गए हैं।