गूलन आंदोलन के बारे में हमने बहुत बड़ी ग़लती कीः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19318-गूलन_आंदोलन_के_बारे_में_हमने_बहुत_बड़ी_ग़लती_कीः_अर्दोग़ान
तुर्क राष्ट्रपति ने कहा है कि अंकारा सरकार ने गूलन आन्दोलन के संबंध में ग़लती की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०१६ १०:४० Asia/Kolkata
  • गूलन आंदोलन के बारे में हमने बहुत बड़ी ग़लती कीः अर्दोग़ान

तुर्क राष्ट्रपति ने कहा है कि अंकारा सरकार ने गूलन आन्दोलन के संबंध में ग़लती की है।

इस्ना के अनुसार, रजब तय्यब अर्दोग़ान ने एन टीवी से इंटर्व्यू में, 15 जुलाई के तुर्की में सैन्य विद्रोह में गूलन आंदोलन की संभावित भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमने गूलन आंदोलन के संबंध में बड़ी ग़लती की, ईश्वर हमें माफ़ करे।  उन्होंने कहा कि हमें इस आंदोलन से जुड़े लोगों को आज़ाद नहीं छोड़ना चाहिए था।

तुर्क राष्ट्रपति ने अपने बयान में इस बात की ओर इशारा करते हुए कि हालिया सैन्य विद्रोह के पीछे बड़ी ताक़तों का हाथ था, कहा कि गूलन शतरंज के एक पियादे की तरह हैं जिन्हें एक बड़ी शक्ति के थिंक टैंक का समर्थन हासिल रहा है।

याद रहे कि 15 जुलाई 2016 को तुर्क सैनिकों के एक गुट ने सैन्य विद्रोह की कोशिश की थी लेकिन जनता के सड़कों पर निकल आने से यह विद्रोह लगभग छह घंटे के भीतर ही नाकाम हो गया।

तुर्की की सरकार, गूलन के समर्थकों को इस नाकाम विद्रोह के लिए ज़िम्मेदार बता रही है। (MAQ/N)