तुर्की में बम धमाका , 5 पुलिस कर्मी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19393-तुर्की_में_बम_धमाका_5_पुलिस_कर्मी_हताहत
तुर्की के दक्षिण पूर्वी प्रान्त बिनगुल में बम विस्फोट में 5 पुलिसकर्मी मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०१, २०१६ २२:०६ Asia/Kolkata
  • तुर्की में बम धमाका , 5 पुलिस कर्मी हताहत

तुर्की के दक्षिण पूर्वी प्रान्त बिनगुल में बम विस्फोट में 5 पुलिसकर्मी मारे गये हैं।

दोग़ान न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यह विस्फोट सोमवार को उस समय हुआ जब पुलिस की गाड़ी सड़क से गुज़र रही थी। 

इस हमले में 4 पुलिस कर्मी घायल भी हुए हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट रिमोट कंट्रोल बम से किया गया था और इसके पीछे पीकेके का हाथ बताया जा रहा है। 

तुर्की के पूर्वी व दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में झड़पें, इस देश में नाकाम सैन्य विद्रोह के बाद ठंडी पड़ गयी थीं किंतु अब एेसा लगता है कि दोबारा शुरु हो रही हैं। 

गत एक साल के अंदर तुर्की के कुर्द बाहुल्य क्षेत्रों में सैनिकों और पीकेके के सदस्यों के मध्य खूनी झड़पें हुई हैं। 

कुर्द संगठन पीकेके तुर्की की सरकार के विरुद्ध  सशस्त्र संघर्ष कर रहा है। (Q.A.)