हज़रत यूसुफ नबी के मज़ार पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19414-हज़रत_यूसुफ_नबी_के_मज़ार_पर_हमला
इस्राईल के सैकड़ों कालोनीवासियों ने नाबलस नगर में पैग़म्बर हज़रत यूसुफ के मज़ार पर हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१६ ११:११ Asia/Kolkata
  • हज़रत यूसुफ नबी के मज़ार पर हमला

इस्राईल के सैकड़ों कालोनीवासियों ने नाबलस नगर में पैग़म्बर हज़रत यूसुफ के मज़ार पर हमला किया।

फ़िलिस्तीन की सफ़ा समाचार एजेन्सी के अनुसार मंगलवार को भोर समय 3 बजे इस्राईल के सैकड़ों कालोनीवासियों ने हज़रत यूसुफ नबी के मज़ार पर हमला किया।

रिपोर्ट के अनुसार कालोनीवासियों द्वारा हज़रत यूसुफ़ की क़ब्र पर हमले के साथ ही फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी कालोनीवासियों के बीच गंभीर झड़पें आरंभ हो गईं।  इन झड़पों में कम से कम 2 फ़लिस्तीनी घायल हो गए।  हमले के समय ज़ायोनी शासन की पुलिस ने फ़िलिस्तीनियों पर आंसूगैस के गोले दाग़े और रबर की गोलियां बरसाईं।  इसी दौरान ज़ायोनी पुलिस ने कम से कम 12 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया।