सीरिया के मनबिज शहर में 5 कार बम धमाके
Aug ०२, २०१६ १४:२७ Asia/Kolkata
सीरिया में कुर्द बलों की प्रगति को रोकने के लिए आतंकवादी गुट दाइश ने मनबिज शहर में 5 बम धमाके किए हैं।
अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार सीरियाई सेना ने हलब के दक्षिण में स्थित स्ट्रैटेजिक पहाड़ियों को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। सेना की प्रगति को रोकने के लिए यह धमाके किये गए हैं।
मनबिज, हलब प्रांत का एक स्ट्रैटेजिक शहर है। इस इलाक़े से तुर्की से दाइश को पहुंचने वाली रसद का मुख्य मार्ग होकर गुज़रता है।
सीरियाई सेना की कार्यवाही में बड़ी संख्या में जैशुल फ़तह नामक आतंकवादी गुट के सदस्य मारे गए हैं।
दूसरी हलब के दक्षिण में शेख़ सईद कॉरिडोर से अबतक सैकड़ों परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर जा चुके हैं। msm
टैग्स