तुर्की में बड़ी संख्या में गिरफ़्तारी पर एम्नेस्टी इंटरनेश्नल की चेतावनी
एम्नेस्टी इंटरनेश्नल ने कहा है कि तुर्क अधिकारियों ने इस देश में विफल सैन्य विद्रोह के 2 हफ़्तों के बाद भी कुछ लोगों को अज्ञात स्थान पर क़ैद कर रखा है।
इस्ना के अनुसार, एम्नेस्टी इंटरनेश्नल ने कहा कि कुछ लोगों को अज्ञात स्थान पर क़ैद करने का कारण, इस देश की जेलों का भर जाना है। एमनेस्टी के अनुसार संदिग्ध लोगों को तुर्की के सुदूर क्षेत्रों में खेल के कॉम्पलेक्स और पशुपालन जैसे स्थानों में अमानवीय स्थिति में रखा गया है।
इस संस्था ने बल दिया कि गिरफ़्तार लोगों को उनके परिवार के लोगों से मिलने दिया जाए और उन्हें वकील करने की इजाज़त दी जाए।
एम्नेस्टी इंटरनेश्नल ने कहा कि तुर्क सरकार ने क़ैदियों और उन स्थानों के बारे में आधिकारिक सूचि जारी नहीं की है जहां सैन्य विद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार लोगों को क़ैद किया गया है। (MAQ/N)