गिरफ़्तारी के आदेश पर गोलेन की तीव्र प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19696-गिरफ़्तारी_के_आदेश_पर_गोलेन_की_तीव्र_प्रतिक्रिया
तुर्की में होने वाले विफल सैन्य विद्रोह की अगुवाई के आरोपी फ़त्हुल्लाह गोलेन ने इस्तांबूल के एक न्यायालय द्वारा उनकी गिरफ़्तारी के आदेश की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१६ १०:०७ Asia/Kolkata
  • गिरफ़्तारी के आदेश पर गोलेन की तीव्र प्रतिक्रिया

तुर्की में होने वाले विफल सैन्य विद्रोह की अगुवाई के आरोपी फ़त्हुल्लाह गोलेन ने इस्तांबूल के एक न्यायालय द्वारा उनकी गिरफ़्तारी के आदेश की भर्त्सना की है।

अमरीका में जीवन व्यतीत कर रहे फ़त्हुल्लाह गोलेन ने कहा है कि तुर्की में न्यायालयों को स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वहां की अदालतें दबाव में फैसले सुनाती हैं।  फ़त्हुल्लाह गोलेन ने कहा कि इस्तांबूल के एक न्यायालय द्वारा जारी मेरी गिफ़्तारी का वारेंट यह बताता है कि रजब तैयब अर्दोग़ान बहुत तेज़ी से तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं।  उन्होंने तुर्की मे हाल में हुए विफल सैन्य विद्रोह में अपनी किसी भी प्रकार की भूमिका को पुनः रद्द किया है।

ज्ञात रहे कि इस्तांबूल के न्यायालय ने गुरूवार को गोलेन की गिरफ़्तारी का वारेंट जारी किया था।  तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान का कहना है कि विफल सैन्य विद्रोह के पीछे गोलेन का हाथा था।  इससे पहले बुधवार को तुर्की की सरकार ने दूसरी बार अमरीकी सरकार से फ़त्हुल्लाह गोलेन के प्रत्यर्पण की मांग की थी।  अमरीका इससे पहले भी कह चुका है कि तुर्की साक्ष्यों और प्रमाणों के साथ अपनी मांग रखे।