हलब में आतंकवादियों को भारी पराजय
Aug ०५, २०१६ १८:१५ Asia/Kolkata
सीरिया के हलब में सेना ने आतंकवादियों को बुरी तरह से खदेड़ दिया है।
अलमनार टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार हलब पर की गई युद्धक विमानों की बमबारी में कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए हैं।
रूसी सेना ने हलब के बनी ज़ैद क्षेत्र पर आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करके इस क्षेत्र को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया।
कल गुरूवार को भी उत्तरी इदलिब से हलब के बीच की गई सीरिया की सैन्य कार्यवाही में 80 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे और उनके 7 टैंकों को ध्वस्त कर दिया गया था।
इसी बीच यह रिपोर्ट भी मिली है कि हबल में सीरिया की सफल सैन्य कार्यवाही के कारण बहुत से आतंकवादी वहां से भाग रहे हैं। भागने वाले आतंकवादियों में से अन्नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादी कम से कम 1700 टन अमरीकी हथियार छोड़कर हलब से भाग खड़े हुए।
टैग्स