सऊदी शहज़ादी की साढ़े सात करोड़ की घड़ी चोरी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19813-सऊदी_शहज़ादी_की_साढ़े_सात_करोड़_की_घड़ी_चोरी
एक सऊदी शहज़ादी की फ़्रांस में हाथ की घड़ी चोरी हो गई जिसक़ी क़ीमत 75000000 रुपये थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०१६ १२:०९ Asia/Kolkata
  • सऊदी शहज़ादी की साढ़े सात करोड़ की घड़ी चोरी

एक सऊदी शहज़ादी की फ़्रांस में हाथ की घड़ी चोरी हो गई जिसक़ी क़ीमत 75000000 रुपये थी।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सउदी अरब की एक शहज़ादी ने फ़्रांस में बताया है कि वहां पर उसकी हाथ की घड़ी चुरा ली गई जिसमें हीरे जड़े हुए थे।

सऊदी अरब के शाही परिवार से संबन्ध रखने वाली इस शहज़ादी ने बताया कि गुरूवार की रात लूव्र संग्रहालय के निकट उसकी हाथ ही घड़ी चुरा ली गई जिसका मूल्य 75000000 था।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के शाही घराने की इस शहज़ादी की साढ़े सात करोड़ की कलाई की घड़ी एेसी स्थिति में चोरी हुई है कि जब गार्डियन और वाशिग्टन पोस्ट पत्रिकाओं के अनुसार इस समय सऊदी अरब में लाखों लोग निर्धन रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं और इस देश को गंभीर आर्थिक संकट का सामना है।  हालिया दिनों में यह ख़बरे सामने आई हैं कि सऊदी अरब में हज़ारों विदेशी मज़ूदरों को महीनों से वेतन नहीं मिला है और अब वे भुखमरी का शिकार हैं।