अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर ज़ायोनी सैनिकों का हमला
इस्राईल की नस्लभेदी दीवार के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तीनियों के साप्ताहिक प्रदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शुक्रवार को आयोजित इस प्रदर्शन में फ़िलिस्तीनियों के साथ जापान, स्पेन और नॉर्वे के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ता भी शामिल हुए जिनपर ज़ायोनी सैनिकों ने आंसू गैस के गोलों और प्लास्टिक की गोलियों से हमला किया।
ये प्रदर्शन, पश्चिमी तट के कई इलाक़ों में आयोजित हुए जिसमें फ़िलिस्तीनियों सहित अंतर्राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं ने इस्राईल की नस्लभेदी दीवार और इस्राईल द्वारा फ़िलिस्तीनियों की भूमि हड़पने पर विरोध जताया। इसी प्रकार प्रदर्शन में शामिल लोगों ने नारे लगाकर फ़िलिस्तीन के अतिग्रहण की समाप्ति और इस नस्लभेदी दीवार को गिराने की मांग दोहरायी।
ज़ायोनियों के हमले के कारण यह प्रदर्शन हिंसक हो गया जिसमें दसियों फ़िलिस्तीनी घायल हुए।
इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के पूर्वी भाग में फ़िलिस्तीनियों पर फ़ायरिंग की जिसमें दसियों लोग घायल हुए।
इसी प्रकार अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में अवैध कॉलोनियों में बसाए गए ज़ायोनियों ने अतिग्रहित पश्चिमी तट के रामल्ला में एक फ़िलिस्तीनी गड़ेरिया लड़की पर हमला कर उसे मारा पिटा और उसे आग में जलाने की कोशिश की। (MAQ/N)