गूलन की हत्या का डर है, गूलन के वकील
Aug ०६, २०१६ १५:३२ Asia/Kolkata
फ़त्हुल्लाह गूलन के वकील ने अपने मोवक्किल की हत्या की आशंका जतायी है।
अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार, अमरीका में निर्वासन का जीवन व्यतीत कर रहे फ़त्हुल्लाह गूलन के वकीलों ने वॉशिंग्टन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बल दिया कि एक साल पहले तुर्क सरकार की ओर से अमरीकी राज्य पेन्सिलवेनिया की फ़ेडरल अदालत में गूलन के ख़िलाफ़ जो दस्तावेज़ पेश किए गए वह ठोस तर्क पर आधारित नहीं थे। यही कारण है कि उनके वकीलों ने गूलन को सुझाव दिया कि वे अपने निवास स्थल में ही ठहरे रहें।
तुर्क राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान ने फ़त्हुल्लाह गूलन के नेतृत्व वाले गुटों पर इस देश में हाल में हुए विफल सैन्य विद्रोह में लिप्त होने का आरोप लगाया है।(MAQ/N)
टैग्स