इराक़, कार बम बनाने वाली एक बड़ी वर्कशाप का पर्दाफ़ाश
Aug ०७, २०१६ १२:५७ Asia/Kolkata
इराक़ के स्वयंसेवी बलों ने देश के पश्चिम में स्थित रोमादी में कार बम बनाने वाली एक बड़ी वर्कशाप को ज़ब्त किया है।
इराक़ी सूेत्रों का कहना है कि रविवार को रोमादी के उपनगरीय क्षेत्र में इराक़ी स्वयं सेवीबलों ने बम विशेषकर कार बम बनाने वाली अभी तक की सबसे बड़ी वर्कशाप को ज़ब्त किया है। इराक़ी स्वयंसेवी बलों ने साथ ही सुरंगों के एक नेटवर्क को भी खोज निकाला है।
इराक़ी स्वयं सेवी बलों के एक कमांडर करीम अल-ख़ाक़ानी ने इस संदर्भ में कहा है कि स्वयंसेवी बलों ने इराक़ी सैनिकों के साथ मिलकर इस वर्कशाप पर छापा मारा और उसे ज़ब्त कर लिया।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान भूमिगत सुरंगों के एक बड़े नेटवर्क को भी खोजा गया है। msm
टैग्स