यमन युद्ध की बलि चढे़ 10 अन्य सऊदी सैनिक
यमन के सैनिकों ने सऊदी अरब की सैनिक छावनी पर कार्यवाही करके 10 अन्य सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया।
अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के सैनकों ने सऊदी अरब के दक्षिणी जीज़ान में स्थित अलमग़ारेब नामक सैन्य छावनी पर कार्यवाही की जिसमें कम से कम 4 सऊदी सैनिक मारे गए। इसके अतिरिक्त इन सैनिकों ने नजरान में सऊदी अरब की थल सेना के एक ठिकाने पर कार्यवाही की जिसमें 6 सऊदी सैनिक मारे गए। मारे जाने वाले सऊदी सैनिकों में से एक सैन्य अधिकारी है।
यमन के सैनिकों ने इसी प्रकार देश के भीतर लहेज प्रांत में मंसूर हादी के समर्थकों के एक ठिकाने पर कार्यवाही करके मंसूर हादी के 10 समर्थकों को मार दिया।
इसी बीच सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने सनआ में कुछ आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी की। इस हमले में 12 यमनी नागरिक हताहत और 18 घायल हो गए। घायलोें में कुछ की स्थिति चिंताजनक बताई गई है।