तुर्की में आतंकी हमले की अमरीका की ओर से निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20293-तुर्की_में_आतंकी_हमले_की_अमरीका_की_ओर_से_निंदा
वाइट हाउस ने तुर्की के दक्षिणी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१६ १२:०३ Asia/Kolkata
  • तुर्की में आतंकी हमले की अमरीका की ओर से निंदा

वाइट हाउस ने तुर्की के दक्षिणी क्षेत्र में हुए आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की है।

वाइट हाउस ने गुरुवार को एक बयान जारी करके दक्षिणी तुर्की के मारदीन प्रांत के क़ज़ल तप्पे शहर में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए इस हमले में घायल होने वालों से संवेदना जताई है। यह क्षेत्र तुर्की व सीरिया की सीमा पर स्थित है। वाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि अमरीका, आतंकियों के मुक़ाबले में तुर्की के साथ खड़ा है।

 

ज्ञात रहे कि बुधवार को तुर्की के मारदीन प्रांत के क़ज़ल तप्पे शहर में हुए आतंकी विस्फोट में 50 व्यक्ति घायल हो गए। अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। (HN)