दाइश और ब्लैक वाटर के मध्य सहयोग का पर्दाफ़ाश + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20335-दाइश_और_ब्लैक_वाटर_के_मध्य_सहयोग_का_पर्दाफ़ाश_वीडियो
ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश और अमरीका की सुरक्षा कंपनी ब्लैक वाटर के बीच सहयोग के बारे में पता चला है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१६ १५:२९ Asia/Kolkata

ख़ूंख़ार आतंकवादी गुट दाइश और अमरीका की सुरक्षा कंपनी ब्लैक वाटर के बीच सहयोग के बारे में पता चला है।

अमरीका के एबीसी समाचारपत्र ने एक वीडियो क्लिप जारी करके दाइश के आतंकवादियों और उनके सरगनों को ट्रेनिंग दिये जाने के ठिकानों का पर्दाफाश किया है।

इस वीडियो क्लिप में ताजेकिस्तान पुलिस के एक पूर्व प्रमुख को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि दाइश के सरग़नाओं ने दाइश के गठन से पहले, अमरीका की सुरक्षा कंपनी ब्लैक वाटर और अमरीकी विदेशमंत्रालय की निगरानी में 11 वर्षों तक ट्रेनिंग हासिल की है।

कुछ ही दिनों पहले दाइश से जुड़ने वाले इस ताजिक पूर्व पुलिस कमांडर ने कहा कि दाइश के सरगऩों को अमरीका के कैरोलीना राज्य में स्थित ब्लैक वाटर कंपनी के एक ठिकाने में ट्रेनिंग दी जाती थी और उनका ट्रेनर, अमरीका के एन्टी टेरर स्क्वायड का एक विशेषज्ञ था।

अमरीकी विदेशमंत्रालय की एक प्रवक्ता पूजा झुनझुनवाला ने भी कहा है कि खालीमोफ ने सन 2003  से सन 2014  तक अमरीकी विदेशमंत्रालय की निगरानी में आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई के लिए पांच चरणों में ट्रेनिंग ली। अमरीकी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता के अनुसार यह ट्रेनिंग कार्यक्रम, अमरीका और ताजेकिस्तान के संयुक्त सहयोग से चलाया गया था।

इस वीडियो क्लिप में खालीमोफ़ को रूसी भाषा में यह कहते देखा जा सकता है कि अमरीकी सूटरो! ध्यान से सुनो! मैं तीन बार अमरीका जा चुका हूं, मैंने देखा था कि तुम लोग अपने सैनिकों को किस तरह से मुसलमानों को मारने की ट्रेनिंग देते हो, हम जल्द ही तुम्हारे घरों में आएंगे और तुम्हें मार डालेंगे।

इस वीडियो क्लिप के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि यह कौन सी ट्रेनिंग थी जिसे पूरा होने में 11 साल लग गये और इस दौरान उन्हें किस काम की ट्रेनिंग दी जा रही थी और अमरीका क्यों उन लोगों को ट्रेनिंग दे रहा था जो बाद में दाइश के कंमाडर बने?

वैसे इससे पहले भी बहुत से एेसे दस्तावेज़ सामने आ चुके हैं जिनसे यह साबित होता है कि आतंकवादी संगठन दाइश को अमरीका ने मध्य पूर्व में अपने विशेष हितों की पूर्ति के लिए बनाया है। (Q.A.)