सीरियाई सेना ने आतंकियों से कई अन्य क्षेत्र मुक्त कराए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20347-सीरियाई_सेना_ने_आतंकियों_से_कई_अन्य_क्षेत्र_मुक्त_कराए
सीरिया की सेना और स्वयंसेवी बलों ने दमिश्क के निकटवर्ती कई अन्य क्षेत्रों को आतंकियों के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१६ १६:२९ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सेना ने आतंकियों से कई अन्य क्षेत्र मुक्त कराए

सीरिया की सेना और स्वयंसेवी बलों ने दमिश्क के निकटवर्ती कई अन्य क्षेत्रों को आतंकियों के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया है।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने ग़ोता शरक़िया में हूश-नसरी के रणनैतिक क्षेत्र को आतंकियों के क़ब्ज़े से मुक्त करा लिया। यह क्षेत्र दमिश़्क के उपनगरीय क्षेत्रों में आतंकी गुटों का सबसे अहम ठिकाना माना जाता था। सीरियाई सेना ने इस क्षेत्र में कई सुरंगों को ध्वस्त कर दिया। आतंकी इन सुरंगों को हथियार इधर से उधर पहुंचाने के लिए प्रयोग किया करते थे।

बुधवार को भी सीरियाई सेना ने उत्तर पश्चिमी सीरिया में स्थित हमा शहर में स्थित कबासीन और ज़नकिया नामक देहातों को आतंकी गुटों से मुक्त करा लिया था। इसी प्रकार सीरियाई सेना ने होम्स के निकट स्थित फ़रहानिया नामक गांव में घुसने की एक आतंकी गुट को विफल बना दिया। इस झड़प में कई आतंकी मारे गए। (HN)