तुर्की के 32 कूटनयिक अब भी लापता
तुर्की में 15 जुलाई को हुए विफल सैन्य विद्रोह के बाद से इस देश के 32 राजनयिक अब भी लापता हैं।
रोएटर के अनुसार तुर्की के विदेशमंत्री चावूश ओग़लू ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के 32 कूटनयिक अभी तक लापता हैं। उन्होंने बताया कि सैन्य विद्रोह के बाद 208 राजनयिकों को देश लौटने का आदेश दिया गया था किंतु इनमें से 32 वापस नहीं लौटे। इन कूटनयिकों के दूसरे देशों में भागने की सूचना है।
ज्ञात रहे कि विफल सैन्य विद्रोह के बाद से तुर्क सरकार 76,100 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर चुकी है। इस मामले में अभी भी 160 सैन्यकर्मियों की तलाश है जिनमे से 9 जनरल हैं। सैन्य विद्रोह के बाद विदेश मंत्रालय के तीन सौ कर्मचारी और दो राजदूत भी निलंबित किए गए हैं। इसी बीच तुर्की के अधिकारियों का कहना है कि विफल सैन्य विद्रोह के संबन्ध में 35022 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था जिनमें से 11597 को तो छोड़ दिया गया किंतु बाक़ी लोगों से गहन पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि तुर्की का कहना है कि देश में हुए विफल सैन्य विद्रोह में अमरीका में निर्वासन का जीवन व्यतीत कर रहे फ़त्गूहुल्लाह लन का हाथ है जबकि गूलन ने इस आरोपों का खण्डन किया है।