यमनी स्नाइपर ने मार गिराए 3 सऊदी सैनिक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20440-यमनी_स्नाइपर_ने_मार_गिराए_3_सऊदी_सैनिक
यमन के एक स्नाइपर ने सऊदी अरब के तीन सैनिकों को ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १३, २०१६ ०६:५० Asia/Kolkata
  • यमनी स्नाइपर ने मार गिराए 3 सऊदी सैनिक

यमन के एक स्नाइपर ने सऊदी अरब के तीन सैनिकों को ढेर कर दिया।

अलमसीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के एक स्नाइपर ने दो अलग-अलग स्थानों पर सऊदी अरब के तीन सैनिकों पर आक्रमण करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

इसी बीच यमन की सेना के मीडिया विभाग ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि सऊदी अरब के नजरान शहर के निकट एक सैन्य छावनी पर नियंत्रण कर लिया गया।  इस वीडियो में सऊदी सैनिकों को होेने वाली भारी क्षति को दिखाया गया है।  झड़प के दौरान कुछ सऊदी सैनिक मारे गए हैं जिनमें से कुछ के शव वीडियों में दिखाए गए हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की ओर से किये जाने वाले भीषण हमलों के बावजूद यमन के सैनिक और अंसारुल्लाह के सदस्य, अतिक्रमणकारियों को टक्कर दे रहे हैं और उनका मनोबल बहुत ऊंचा है।