मस्जिदुल अक़्सा पर ज़ायोनियों के हमले की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20770-मस्जिदुल_अक़्सा_पर_ज़ायोनियों_के_हमले_की_निंदा
इस्लामी सहयोग संगठन ने मस्जिदुल अक़्सा पर ज़ायोनियों के जारी अतिक्रमण की भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१६ १०:३९ Asia/Kolkata
  • मस्जिदुल अक़्सा पर ज़ायोनियों के हमले की निंदा

इस्लामी सहयोग संगठन ने मस्जिदुल अक़्सा पर ज़ायोनियों के जारी अतिक्रमण की भर्त्सना की है।

हमारे संवाददाता के अनुसार, इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव इयाद मदनी ने सोमवार को एक बयान में मस्जिदुल अक़्सा और उसमें नमाज़ पढ़ने वालों पर चरमपंथी ज़ायोनियों के जारी हमले की भर्त्सना की।

उन्होंने इस्राईल के ख़तरनाक क़दम को मस्जिदुल अक़्सा की ऐतिहासिक स्थिति के ख़िलाफ़, इस्लामी जगत की भावना को भड़काने वाला और सभी अंतर्राष्ट्रीय क़ानून व कन्वेन्शनों का खुला उल्लंघन बताया।

इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील कि वह इस्राईल के मुसलमानों व इसाइयों पर लगातार हमले के ख़िलाफ़ क़दम उठाए ताकि फ़िलिस्तीनियों और उनके पवित्र स्थलों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के अपराध को रोका जा सके।

ज़ायोनी शासन के सामने सबसे बड़ा संकट उसकी अपनी पहचान का संकट है। यह ऐसा संकट है जिसने इस अवैध शासन की स्थापना के समय से इस शासन के अधिकारियों का सुकून छीन लिया है। (MAQ/N)