यमनी फ़ोर्सेज़ की जवाबी कार्यवाही में सऊदी क्षेत्र में 7 मरे
-
9 अगस्त 2016 को सऊदी हवाई हमले में यमन की राजधानी सनआ में तबाह हुयी स्नैक फूड फैक्ट्री की तस्वीर
यमनी फ़ोर्सेज़ की जवाबी कार्यवाही में सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र नजरान में कम से कम 7 लोग मारे गए जिनमें 4 सऊदी और 3 विदेशी हैं।
रिपोर्ट मिलने तक 3 विदेशियों की नागरिकता स्पष्ट नहीं हो सकी थी।
सऊदी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को यमनी सैनिकों ने अंसारुल्लाह के स्वयंसेवियों की मदद से नजरान में एक औद्योगिक क्षेत्र पर रॉकेट मारा जिसमें 4 सऊदी और 3 विदेशी मारे गए।
अंसारुल्लाह आंदोलन और उनके घटकों की इस तरह की कार्यवाही पिछले 15 महीनों से यमन पर सऊदी अरब के सैन्य अतिक्रमण के जवाब का हिस्सा है।
दूसरी ओर मंगलवार को सऊदी युद्धक विमानों ने यमन की राजधानी सनआ के उत्तरी भाग बनी अलहरीस में एक आवासीय इमारत पर बमबारी की जिसमें दो मासूम बच्चे और दो बेगुनाह महिलाएं मारी गयीं जबकि 17 लोग घायल हुए।
यह हमला ऐसी स्थिति में हुआ कि इससे एक दिन पहले सोमवार को सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के उत्तरी प्रांत हज्जा में डॉक्टर्ज़ विदाउट बोर्डर्ज़ (एमएसएफ़) के अस्पताल पर बमबारी की जिसमें 25 लोग मारे गए। (MAQ/N)