रूस इस्तेमाल कर सकता है तुर्की की इंजरलीक छावनी
Aug १७, २०१६ १३:४० Asia/Kolkata
तुर्की के मीडिया ने सूचना दी है कि रूस, तुर्की की इंजरलीक हवाई छावनी को इस्तेमाल कर सकता है।
तुर्क मीडिया का कहना है कि अन्कारा, सीरिया में रूस की आतंकवाद विरोधी कार्यवाहियों के दृष्टिगत इस देश को अपनी इंजरलीक हवाई छावनी को इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकता है।
रूसी संसद में अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के सदस्य ईगोर मोरोज़ोफ़ के अनुसार, इंजरलीक छावनी में रूस की वायुसेना के बलों की तैनाती की अनुमति देना, दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान का तर्कसंगत क़दम होगा। ज्ञात रहे कि तुर्की की इंजरलीक हवाई छावनी, सीरिया की उत्तरी सीमा से 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। (HN)
टैग्स