उत्तरी इराक़ में जारी है सेना की बढ़त
इराक़ के सैन्य सूत्रों ने देश के उत्तरी भाग में आतंकियों के विरुद्ध सेना की बढ़त की सूचना दी है।
इराक़ के सैन्य बल नैनवा प्रांत के मूसिल नगर को आतंकियों से मुक्त कराने के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को इस नगर के दक्षिण में स्थित क़य्यारा नगर के निकट पहुंच गए। इराक़ी सैनिकों ने क़य्यारा के रणनैतिक पुल को अपने नियंत्रण में ले लिया है और वे इस नगर के दरवाज़े के निकट पहुंच चुके हैं।
इराक़ी बलों ने क़य्यारा के समीप स्थित अनेक देहातों को मुक्त करा लिया है और आतंकियों को भारी क्षति पहुंचाई है। यह कार्यवाही दो दिशाओं से जारी है। इस कार्यवाही में दाइश के दसियों आतंकी मारे गए हैं जबकि बड़ी संख्या में फ़रार हो गए हैं। कुर्द पीशमर्गा बल ने भी मूसिल के पूरब में दाइश के विरुद्ध एक सफल कार्यवाही की है। इस बल के एक कमांडर सालार जब्बार ने बताया है कि दाइश के आतंकी पहले की तरह अब भी आम नागरिकों को मानीवय ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। (HN)