यमन से भारतीयों को निकालना अब संभव नहीं- सुषमा स्वराज
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20962-यमन_से_भारतीयों_को_निकालना_अब_संभव_नहीं_सुषमा_स्वराज
भारत की विदेशमंत्री ने कहा है कि यमन से भारतीयों को निकालना अब संभव नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१६ ०५:३९ Asia/Kolkata
  • यमन से भारतीयों को निकालना अब संभव नहीं- सुषमा स्वराज

भारत की विदेशमंत्री ने कहा है कि यमन से भारतीयों को निकालना अब संभव नहीं है।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके बताया है कि यमन की स्थिति अब ऐसी हो चुकी है कि वहां से भारतीयों को निकालना संभव नहीं है।  उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि भारत को यमन में अपना दूतावास बंद करना पड़ा है।  उन्होंने बताया कि भारत ने अबतक 4500 भारतीयों को यमन से सुरक्षित निकाला है।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि यमन के हालात को देखते हुए हमने भारतीयों से लगातार यमन छोड़ने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि अब हमें यमन में अपना दूतावास तक बंद करना पड़ा है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन पिछले 16 महीनों से यमन पर हमले कर रहा है।  इन हमलों मे अबतक हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं जबकि लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं।  यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण से इस देश को कम से कम 14 अरब डालर की क्षति पहुंची है और आधारभूत ढांचा बड़ी हद तक नष्ट हो चुका है।