पूर्वी तुर्की में धमाके, 6 हताहत, दर्जनों घायल + वीडियो
पूर्वी तुर्की में धमाकों में कम से कम 6 लोग हताहत और दर्जनों घायल हुए हैं।
दुग़ान न्यूज़ के अनुसार, गुरुवार को पूर्वी तुर्की के अज़ीग़ शहर में एक पुलिस स्टेशन के निकट एक भीषण धमाका हुआ। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इस धमाके में कम से कम 3 व्यक्ति हताहत और 50 अन्य घायल हुए। इस धमाके से पुलिस स्टेशन को भारी नुक़सान पहुंचा। इस धमाके की किसी व्यक्ति या गुट ने कोई ज़िम्मेदारी नहीं ली।
इस धमाके से कुछ घंटे पहले पूर्वी तुर्की के वान शहर में भी एक धमाका हुआ। यह कार बम का धमाका था जिसमें 3 व्यक्ति हताहत और 40 अन्य घायल हुए। न्यूज़ एजेंसी अनातोली के अनुसार, गुरुवार को वान शहर के उपराज्यपाल ने बताया कि यह धमाका वान शहर के इपक यूलो क़स्बे में एक पुलिस चौकी के निकट हुआ। पीकेके के लड़ाकों ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि इस धमाके में मरने वाले सबके सब आम नागरिक थे जबकि घायलों में सिर्फ़ 2 पुलिस बल के जवान हैं। (MAQ/N)