सऊदी अरब यमन को तबाह करना चाहता है: अंसारुल्लाह आंदोलन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21022-सऊदी_अरब_यमन_को_तबाह_करना_चाहता_है_अंसारुल्लाह_आंदोलन
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब यमन को बर्बाद करने के लिए संकट जारी रखना चाहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१६ १६:०५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब यमन को तबाह करना चाहता है: अंसारुल्लाह आंदोलन

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब यमन को बर्बाद करने के लिए संकट जारी रखना चाहता है।

यमन के प्राप्त समाचारों के अनुसार यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा है कि सऊदी अरब जानबूझ कर यमन संकट को जारी रखे हुए है ताकि यमन को पूरी तरह से तबाह किया जा सके।

अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा कि यमनी राष्ट्र का मज़बूत इरादा और उनका प्रतिरोध आले सऊद शासन की इस ख़तरनाक साज़िश को कभी पूरा नहीं होने देगा बल्कि सऊदी शासन को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

 

अंसारुल्लाह के प्रवक्ता ने ट्विटर एकांउट पर यमन संकट पर जारी शांति वार्ता की ओर इशारा करते हुए लिखा है कि सऊदी अरब को यह मालूम हो कि यमनी राष्ट्र निष्पक्ष तरीक़े से यमन संकट का समाधान कर लेगा और कर भी रहा है लेकिन आले सऊद शासन जानबूझकर यमन को नष्ट करने पर तैयार है और इसी उद्देश्य के तहत वह यमन संकट जारी रखे जाने का प्रयास कर रहा है।

 

अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि अब स्थिति पहले जैसी नहीं रही और न रह सकती है साथ ही अंसारुल्लाह आंदोलन हमेशा यमनी जनता के साथ खड़ा रहेगा और उनका बचाव करता रहेगा। अब्दुस्सलाम ने कहा कि शीर्घ ही दुनिया देखेगी कि सऊदी अरब अपने खोदी हुई क़ब्र में स्वयं ही दफ़्न हो जाएगा और आले सऊद को अपने किए का ख़ामियाज़ा भी भुगतना पड़ेगा।

 

उल्लेखनीय है कि कुवैत में यमन संकट पर हुई शांति वार्ता की विफलता के बाद अंसारुल्लाह आंदोलन ने सऊदी अरब के कई सीमावर्ता क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है। (RZ)