ज़रूरत पड़ी तो उत्तरी सीरिया पर हमला करेंगे, अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21133-ज़रूरत_पड़ी_तो_उत्तरी_सीरिया_पर_हमला_करेंगे_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो उत्तरी सीरिया पर हमला करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१६ १०:४२ Asia/Kolkata
  • ज़रूरत पड़ी तो उत्तरी सीरिया पर हमला करेंगे, अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ज़रूरत पड़ी तो उत्तरी सीरिया पर हमला करेंगे।

रजब तय्यब अर्दोग़ान ने अपने देश के संबंध में पश्चिम की नीतियों की आलोचना करते हुए धमकी दी कि अगर ज़रूरत हुयी तो कुर्द फ़ोर्सेज़ को निशाना बनाने के लिए उत्तरी सीरिया पर हमला करेंगे।

संवाददाता के अनुसार, अर्दोग़ान ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो डेमोक्रेटिक संघ पार्टी की सैन्य शाखा वाईपीजी पर हमला करेंगे। उन्होंने इस गुट को तुर्की की कुर्दिस्तान पेट्रयॉटिक यूनियन की सीरियाई शाखा की संज्ञा दी जिसे तुर्क सरकार आतंकवादी गुट मानती है।(MAQ/N)