सनआ में उमड़ी लाखों की भीड़ + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21139-सनआ_में_उमड़ी_लाखों_की_भीड़_वीडियो
यमन की उच्च राजनैतिक परिषद के समर्थन में राजधानी सनआ में लाखों लोग पहुंचे हैं। शनिवार को सनआ का सबईन मैदान यमनी नगारिकों से छलक रहा था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २०, २०१६ १५:४९ Asia/Kolkata

यमन की उच्च राजनैतिक परिषद के समर्थन में राजधानी सनआ में लाखों लोग पहुंचे हैं। शनिवार को सनआ का सबईन मैदान यमनी नगारिकों से छलक रहा था।

लाखों की इस जनसभा को संबोधित करते हुए यमन की उच्च राजनैतिक परिषद के अध्यक्ष सालेह सम्माद ने कहा कि यमन की उच्च राजनैतिक परिषद का गठन, इस देश की जनता की मांग है।

उन्होंने कहा कि यमनी सेना और स्वयंसेवी कमेटी के संघर्षकर्ता, जनता के समर्थन से अतिक्रमणकारी सऊदियों से लड़ रहे हैं।

सम्माद ने यमन की प्रजातंत्रिक व्यवस्था की ओर इशारा करते हुए कहा कि यमनी राष्ट्र अतिक्रमणकारी सऊदियों को पराजित करके रहेगा।

उन्होंने बल दिया कि यह परिषद जनता के समर्थन से देश का संचालन कर सकती है और मौजूदा स्थिति तथा अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला सकती है।

ज्ञात रहे कि यमन के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि शनिवार की सुबह लाखों की संख्या में यमन के अनेक शहरों से जनता सनआ पहुंची।  इस जनसमूह ने सबईन मैदान और उसके आस-पास की सड़कों में विशाल रैली में भाग लेकर आले सऊद शासन के ख़िलाफ़ नारे लगाए।

यमनी सांसदों ने पिछले शनिवार को अंसारुल्लाह और यमन पीपल्ज़ कॉन्ग्रेस पर आधारित उच्च राजनैतिक परिषद के गठन का समर्थन करते हुए उसके पक्ष में मतदान किया। इस प्रकार यमनी संसद ने उच्च राजनैतिक परिषद के गठन को मंज़ूरी दी। (MAQ/N)