बग़दाद में आतंकवादी धमाके, 2 हताहत 12 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21175-बग़दाद_में_आतंकवादी_धमाके_2_हताहत_12_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में आतंकवादी धमाकों में 2 लोग हताहत और 12 अन्य घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१६ १४:४७ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में आतंकवादी धमाके, 2 हताहत 12 घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद में आतंकवादी धमाकों में 2 लोग हताहत और 12 अन्य घायल हुए।

इराक़ी न्यूज़ एजेंसी अख़बार अलइराक़ के अनुसार, शनिवार की सुबह पूर्वी बग़दाद के तालेबिया इलाक़े में एक धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति हताहत और 5 अन्य घायल हुए।

उत्तरी बग़दाद में हुसैनिया इलाक़े में एक धमाका हुआ जिसमें 1 व्यक्ति हताहत और 7 अन्य घायल हुए।

ऐसी स्थिति में कि इराक़ में सारा ध्यान उत्तरी इराक़ के मूसिल शहर को आज़ाद कराने पर केन्द्रित है लेकिन स्वयंसेवी बल इराक़ में अंबार प्रांत के केन्द्र रमादी के उत्तर में स्थित ख़ालेदिया टापू की आज़ादी की कार्यवाही को पूरी करने में लगा है।

इराक़ी स्वयंसेवी बल के उप प्रमुख अबू महदी अलमुहन्दिस ने कहा कि ख़ालेदिया टापू की जंग में अलबू कनआन गांव की आज़ादी स्ट्रैटिजिक अहमियत रखती है क्योंकि फ़ल्लूजा और ख़ालेदिया से फ़रार करने वाले ज़्यादातर दाइश के सरग़ना इसी क्षेत्र में दुबके बैठे हैं। (MAQ/N)