लेबनान के विरुद्ध इस्राईल की भड़काऊ कार्यवाहियां जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21187-लेबनान_के_विरुद्ध_इस्राईल_की_भड़काऊ_कार्यवाहियां_जारी
ज़ायोनी शासन ने लेबनान के विरुद्ध अपनी भड़काऊ सैन्य कार्यवाहियों पर राष्ट्र संघ की चेतावनियों की अनदेखी करते हुए लेबनान की जल सीमा के दक्षिण में एक और युद्ध अभ्यास आरंभ कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१६ १५:५७ Asia/Kolkata

ज़ायोनी शासन ने लेबनान के विरुद्ध अपनी भड़काऊ सैन्य कार्यवाहियों पर राष्ट्र संघ की चेतावनियों की अनदेखी करते हुए लेबनान की जल सीमा के दक्षिण में एक और युद्ध अभ्यास आरंभ कर दिया है।

ज़ायोनी सेना ने शुक्रवार को लेबनान की दक्षिणी जल सीमा के निकट युद्ध अभ्यास आरंभ करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि इस युद्ध अभ्यास का लक्ष्य लेबनान व फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक गुटों के ख़तरों से मुक़ाबला है। प्रतिरोधक गुटों को कुचलने के लिए ज़ायोनी सेना की तैयारी के संबंध में ज़ायोनी प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के धमकी भरे बयानों के बाद लेबनान की सीमा के निकट इस्राईल का एक महीने में यह दूसरा युद्ध अभ्यास है। यह युद्ध अभ्यास एेसी स्थिति में आयोजित हो रहा है कि जब लेबनान के विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद को एक पत्र लिख कर ज़ायोनी शासन की भड़काऊ कार्यवाहियों पर आपत्ति जताई है और इन युद्ध अभ्यासों को सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 1701 और लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।

 

सच्चाई यह है कि ज़ायोनी शासन की भड़काऊ सैन्य कार्यवाहियों ने क्षेत्र और संसार के जनमत के लिए इस शासन की युद्धप्रेमी प्रवृत्ति को पहले से अधिक स्पष्ट कर दिया है। इसी लिए इस शासन की आलोचनाओं में वृद्धि हो गई है और परिणाम स्वरूप इस्राईल विश्व मंच पर अधिक अलग-थलग हो गया है। कुछ टीकाकाकारों का मानना है कि ज़ायोनी शासन को आंतरिक व बाहरी मैदानों में अनेक समस्याओं का समाना है और वह भड़काऊ सैन्य कार्यवाहियों के माध्यम से उन समस्याओं को छिपाने की चेष्टा में है। (HN)