दक्षिण पूर्वी तुर्की में विस्फोट, 100 से अधिक हताहत व घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21214-दक्षिण_पूर्वी_तुर्की_में_विस्फोट_100_से_अधिक_हताहत_व_घायल
तुर्की के दक्षिण पूर्व में हुए एक विस्फोट में 100 से अधिक लोग हताहत व घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१६ ०४:४५ Asia/Kolkata
  • दक्षिण पूर्वी तुर्की में विस्फोट, 100 से अधिक हताहत व घायल

तुर्की के दक्षिण पूर्व में हुए एक विस्फोट में 100 से अधिक लोग हताहत व घायल हुए हैं।

प्रेस टीवी के अनुसार तुर्क अधिकारियों ने बताया है कि ग़ाज़ी अनतेप प्रांत में एक विवाह समारोह में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 22 लोग हताहत और 90 घायल हुए हैं। तुर्की के अधिकारियों ने इसे आतंकी धमाका बताते हुए कहा है कि इस आतंकवादी कार्यवाही के लिए ज़िम्मेदार लोगों को गिरफ़्तार करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस बीच बीबीसी ने तुर्की के एक सांसद के हवाले से बताया है कि ग़ाज़ी अनतेप में होने वाला धमाका, बम का था।

 

यह एेसी स्थिति में है कि धमाके से कुछ ही समय पहले बिनगोल, बितलीस, सिईर्द और अर्दहान प्रांत के लोगों ने सड़कों पर उतर कर देश में हिंसा की कड़ी आलोचना की थी। (HN)