दक्षिणी यमन में सऊदी अरब के दसियों एजेंट ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21217-दक्षिणी_यमन_में_सऊदी_अरब_के_दसियों_एजेंट_ढेर
दक्षिणी यमन में होने वाली झड़पों में सऊदी अरब के दसियों एजेंट मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१६ ०५:४७ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी यमन में सऊदी अरब के दसियों एजेंट ढेर

दक्षिणी यमन में होने वाली झड़पों में सऊदी अरब के दसियों एजेंट मारे गए हैं।

अलमसीरा टीवी के अनुसार दक्षिणी यमन के तइज़ प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र में यमनी बलों व सऊदी एजेंटों के बीच भीषण झड़प हुई जिसमें सऊदी अरब के 50 एजेंट मारे गए और 70 अन्य घायल हो गए। इस बीच अलआलम टीवी ने भी बताया है कि शनिवार को सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने शबवा प्रांत के बीजान शहर में एक स्कूल पर हमला किया जिसमें 4 असैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सऊदी अरब ने यमन के दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्र जीज़ान पर भी हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप 5 व्यक्ति घायल हो गए। (HN)